इस चिलचिलाती गर्मी में बना कर पिएं मैंगो मिंट लस्सी, इस आसान रेसिपी से

Sanjana Namdev
Update: 2023-06-07 12:13 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम चल रहा है। बाजार में भर भर कर आम आ रहे हैं। आम एक ऐसा फल है जिसे फलों का राजा कहा जाता है। इसके पीछे की वजह ये है कि आम तकरीबन हर किसी को पसंद आता है। आम को कई तरीकों से खाया जाता है। कई लोग कच्चे आम भी खाना पसंद करते हैं। आम गर्मीयों में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं इन दिनों में सभी लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं। तो ऐसे में क्यूं ना आम और लस्सी का स्वाद एक साथ लिया जाए। इसलिए आज हम आपको एक बेहतरीन रेसिपी बता वाले हैं जो गर्मी के लिहाज से बेस्ट हैं। आज हम आपको बनाना बताएं मैंगो मिंट लस्सी। आप सिर्फ चार चीजों की मदद से इसे बना कर तैयार कर सकते हैं। ये पीने पर बेहद ही टेस्टी लगती है।

सामग्री

दही- 250 मिली

चीनी - 10 छोटे चम्मच

आम- 2 मध्यम

पुदीना - 15 ग्राम

वीडियो क्रेडिट- COOK with DIPESH

Tags:    

Similar News