भगवान गणेश को मोदक बहुत ही प्रिय हैं, इसलिए बनाए मखाना मोदक, ये है आसान रेसिपी

रेसिपी भगवान गणेश को मोदक बहुत ही प्रिय हैं, इसलिए बनाए मखाना मोदक, ये है आसान रेसिपी

Ankita Rai
Update: 2022-08-25 07:32 GMT

डिजिटल  डेस्क, भोपाल। गणपति का त्योहार कुछ दिनो में ही आने वाला है। कहा जाती है, कि भगवान गणेश को मोदक बहुत ही प्रिय हैं। इसलिए गणपति जी के भक्त उनके लिए तरह-तरह के स्वाद वाले मोदक बनाते हैं। आप इस गणेश चतुर्थी पर फलाहारी मोदक बनाकर गणेश जी को भोग लगा सकते हैं। इस मोदक की खास बात यह है, कि आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं। इस मोदक को मखाने और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। भगवान के इस भोग को बनाना बहुत आसान है। आप मखाना मोदक को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाएं फलाहारी मखाना मोदक। 

मखाना मोदक के लिए सामग्री 

मखाना
घी
बादाम
काजू
नारियल का बूरा
पिस्ता के टुकड़े
फुल क्रीम दूध
चीनी
छोटी इलायची

वीडियो क्रेडिट- Maharashtrian Recipes 

Tags:    

Similar News