मैंगो रेसिपी: इस मैंगो सीजन ट्राई करें फेमस महाराष्ट्रियन डिश अमरखंड, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • इस मैंगो सीजन ट्राई करें अमरखंड
  • इसे बनाना बेहद आसान है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-05-02 10:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश का राष्ट्रीय फल और फलों का राजा आम सभी को पसंद होता है। कच्चे और खट्टे आम से लेकर पके और रसीले आम दोनों से कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जाती है। जिसे बड़े से लेकर बुढ़े तक सभी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको पके और रसीले आमों से बनने वाले अमराखंड यानि मैंगो श्रीखंड के बारे में बताने वाले हैं। इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिजर्ट को आप बड़ी ही आसानी से घर में बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। श्रीखंड बनाने के लिए हमेशा अच्छे क्वालिटी की मलाईदार दही का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले हंग कर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेस्ट टेस्ट और टेक्स्चर वाली मैंगो श्रीखंड यानि अमरखंड बनाने के लिए कच्चे आम प्यूरी की जगह चीनी के साथ मैंगो पल्प को पका कर गाढ़ा कर लें। ऐसा करने से आपका अमरखंड क्रीमी और गाढ़ी बनेगी।

सामग्री -

दही - 1 किलोग्राम

आम - 4 (लगभग 1 किलो)

चीनी - 6 बड़ा चम्मच

सजाने के लिए -

मैंगो क्यूब्स

पिस्ता

गुलाब की पंखुड़ियां

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News