रेसिपी: ट्राई करें फेमस महाराष्ट्रियन डिश थालीपीठ, यहां जानिए इंस्टेंट रेसिपी

  • ट्राई करें महाराष्ट्रियन डिश थालीपीठ
  • यह टेस्टी के साथ पौष्टिक भी होता है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 12:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थालीपीठ एक फेमस महाराष्ट्रियन डिश है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह काफी सेहतमंद भी होता है। आज हम आपके साथ थालीपीठ की इंस्टेंट रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इसे बनाने में गेहूं के अलावा ज्वार और बाजरा के आटे का भी इस्तेमाल होता है। नमक और कुछ मसालों के साथ कई प्रकार के आटे को गूथ कर थालीपीठ का डो तैयार किया जाता है। आप इसे नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। थालीपीठ स्वाद में लाजबाव होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर आप महाराष्ट्रियन खाने के फैन हैं तो एक बार थालीपीठ जरूर ट्राई करें। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को यह डिश काफी पसंद आएगा। अगर आप चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं तो थालीपीठ भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

सामग्री -

हरी मिर्च - 3-4

लहसुन - 10-12

जीरा - 1/2 चम्मच

नमक - एक चुटकी

ज्वार का आटा - 1 कप

बाजरे का आटा - 1/2 कप

बेसन - 1/2 कप

गेहूं का आटा - 1/4 कप

चावल का आटा - 1/4 कप

नमक - स्वादानुसार

धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

प्याज - 1 बड़ा (कटा हुआ)

ताजा हरा धनिया - एक बड़ी मुट्ठी

सफेद तिल - 1 चम्मच

पानी - 3/4 - 1 कप

तेल - 1 चम्मच

घी - आवश्यकतानुसार

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News