रेसिपी: आप भी बनाएं यूपी स्पेशल मटर का निमोना, लाजवाब स्वाद से दिल हो जाएगा खुश

  • मटर का निमोना उत्तर प्रदेश में काफी फेमस है
  • इसका बेमिसाल स्वाद आपका दिल जीत लेगी
  • इस डिश में दाल की बड़ी भी डाली जाती है

Bhaskar User
Update: 2024-01-23 10:40 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मटर का निमोना उत्तर प्रदेश में काफी फेमस है और सर्दियों के मौसम में इस डिश को लगभग हर घर में बनाया जाता है। यह एक गाढ़ी ग्रेवी वाली रसेदार सब्जी की डिश है जिसे बनाना काफी आसान है। इस रेसिपी की मदद से आप भी मटर का निमोना जरूर ट्राई करें। इसका बेमिसाल स्वाद आपका दिल जीत लेगी। इस डिश में दाल की बड़ी भी डाली जाती है। पारंपरिक तौर पर इसमें उड़द दाल की बड़ी डाली जाती है। अगर आपके पास दूसरी बड़ी है तो वह भी डाल सकते हैं लेकिन, उड़द दाल की बड़ी से निमोना में सबसे अच्छा स्वाद आता है। मटर का निमोना बनाते समय एक बात का खास ध्यान रखें, मटर को ज्यादा महीन न पीसें। मटर को ज्यादा महीन पीसने पर यह अच्छे से भुन नहीं पाता है, जिससे इस खास डिश का स्वाद कम हो जाता है। मटर के निमोना का स्वाद आप रोटी या चावल दोनों के साथ ले सकते हैं।

सामग्री - 

हरा मटर - 500 ग्राम (ताजा)

अदरक लहसुन पेस्ट

ताजा हरा धनिया - एक मुट्ठी (स्टेम के साथ)

हरा लहसुन 10-12

हरी मिर्च

अदरक 3 इंच

साबूत धनिया - 1 बड़ा चम्मच

पानी - आवश्यकतानुसार

सरसों तेल - 1-2 कलछी

उड़द दाल की बड़ी - 5-6

आलू - 3 (छोटे आकार के)

जीरा - 1 चम्मच

लाल मिर्च - 2

हींग - 1/2 टीएसपी

टमाटर - 2 (कटा हुआ)

नमक - स्वादानुसार

हल्दी पाउडर - 1/4 टीएसपी

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

गर्म पानी - आवश्यकतानुसार

गरम मसाला - एक चुटकी

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News