कोहली के नाम एक और विराट रिकॉर्ड, टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, इस श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ा

टी-20 वर्ल्डकप 2022 कोहली के नाम एक और विराट रिकॉर्ड, टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, इस श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ा

Anchal Shridhar
Update: 2022-11-02 10:44 GMT
कोहली के नाम एक और विराट रिकॉर्ड, टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, इस श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ा
हाईलाइट
  • विराट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम

डिजिटल डेस्क, एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्वकप में भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में सुपर-12 का महत्वपूर्ण मुकाबला जारी है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम केएल राहुल और विराट कोहली के अर्धशतकों की सहायता से 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपनी 64 रनों की नाबाद पारी का 16वां रन बनाते ही वह टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इस श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ा

विराट कोहली के नाम अब टी-20 वर्ल्डकप में 1065 रन हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। जयवर्धन के खाते में 1016 रन हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 40 का रहा है जबकि उनके बल्ले से 1 शतक व 6 अर्धशतक निकले। टी-20 क्रिकेट के इस मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम है। वह 921 रनों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत) - 25 मैच - 1065  रन 
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 31 मैच - 1016 रन 
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 33 मैच - 965 रन 
  • रोहित शर्मा (भारत)  - 37 मैच - 921 रन 
  • तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)  - 35 मैच - 897 रन

गौरतलब है कि इस मैच से पहले टी-20 विश्वकप में विराट कोहली ने 24 मैचों की 22 पारियों में लगभग 84 की धमाकेदार औसत से 1001 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले थे। बात करें उनके हाईएस्ट स्कोर की तो वर्ल्डकप में उनका हाईएस्ट स्कोर 89 रहा है।   

Tags:    

Similar News