बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुए श्रीकांत

बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुए श्रीकांत

IANS News
Update: 2020-10-16 17:00 GMT
बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुए श्रीकांत
हाईलाइट
  • बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुए श्रीकांत

डिजिटल डेस्क, कोपेनहागेन। भारत के किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में हार मिली। उनकी हार के साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

श्रीकांत 62 मिनट तक चले मैच में चीनी ताइपे के चोउ तेन चेन के हाथों 22-20, 13-21, 16-21 से हार गए। अब चोउ का सामना सेमीफाइनल में डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन या आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। ये दोनों शुक्रवार को ही क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे।

 

Tags:    

Similar News