बार्टी को मिला ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खेल सम्मान

खेल बार्टी को मिला ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खेल सम्मान

IANS News
Update: 2022-12-09 09:30 GMT
बार्टी को मिला ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खेल सम्मान
हाईलाइट
  • बार्टी 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल खिताब जीतने वाली पहली घरेलू खिलाड़ी बनी थीं

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। रिटायर्ड टेनिस स्टार एश्ले बार्टी को उनके करियर में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े खेल सम्मान द डॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुरूवार रात ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक हॉल ऑफ फेम खेल सम्मान समारोह में बार्टी को द डॉन अवार्ड- महान डॉन ब्रैडमैन के नाम पर रखा गया- से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को एक से ज्यादा बार जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गयीं।

वर्ष 2022 में विश्व की नंबर एक खिलाडी के रूप में प्रवेश करने वाली बार्टी 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल खिताब जीतने वाली पहली घरेलू खिलाड़ी बनी थीं। इसके दो महीने वाद तीन बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने मात्र 25 साल की आयु में टेनिस से संन्यास लेने की आश्चर्यजनक घोषणा कर दी।

बार्टी ने अपने संन्यास के फैसले को परफेक्ट एंडिंग बताया जिससे कोर्ट पर वापसी की उनकी सम्भावना ही समाप्त हो गयी। द डॉन अवार्ड उस खिलाड़ी या टीम को दिया जाता है जिसने अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को प्रेरित किया हो।

बार्टी ने यह पुरस्कार 2019 में भी जीता था। इस पुरस्कार को कई बार जीतने वाले अन्य खिलाड़ी स्टीव हुकर और सैली पियर्सन हैं। अपने करियर में 17 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले मध्य और लम्बी दूरी के धावक रोन क्लार्क और पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न को हॉल ऑफ फेम में लीजेंड का दर्जा दिया गया। वार्न का 52 वर्ष की उम्र में गत मार्च में निधन हो गया था।

 

 (आईएएनएस)।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News