China open 2019: सात्विक और चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

China open 2019: सात्विक और चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-08 04:43 GMT
China open 2019: सात्विक और चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

डिजिटल डेस्क, फुझोउ (चीन)। सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी ने चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जापान के हीरोयूकी इंडु और यूता वतानाबे की जोड़ी को 66 मिनट तक चले मुकाबल में 21-18, 21-23, 21-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया।

सात्विक-चिराग की जोड़ी की जापानी जोड़ी के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय जोड़ी ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी जापानी जोड़ी को हराया था। अब क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी का सामना चीन के लि जून हुई और लियू यू चेन की जोड़ी से होगा।

Tags:    

Similar News