हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि का घर पानी-पानी, मदद की गुहार

हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि का घर पानी-पानी, मदद की गुहार

IANS News
Update: 2020-08-06 11:30 GMT
हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि का घर पानी-पानी, मदद की गुहार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज और उनके भाई देवेंदर वाल्मीकि ने भारी बाारिश के बाद घर में पानी घुस जाने को लेकर मुंबई प्रशासन से मदद मांगी है। युवराज ने बुधवार को अपने फ्लैट का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने घर से पानी निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, क्या कोई है जो मदद कर सकता है..मेरा घर तैर रहा है..कृपया मदद करें।

युवराज ने अपने ट्वीट को मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है और अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की है। युवराज के भाई देवेंद्र ने कहा, यह एक आपात स्थिति है, यह विनम्र निवेदन है बृह्न््न मुंबई नगर निगम, आदित्य ठाकरे। कृपया मरीन लाइन्स में घर पर जल जमाव से बचाने में मदद करें। मेरे परिवार ने स्थानीय वार्ड तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई भी आने के लिए तैयार नहीं है। मैं हॉकी मैचों के लिए नीदरलैंड्स में हूं। युवराज और देवेंद्र, दोनों भाई विश्व कप और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News