हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

IANS News
Update: 2020-11-07 10:31 GMT
हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया
हाईलाइट
  • हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की हॉकी ईकाई यूनिट जल्द ही राज्य स्तरीय एक चैंपियनशिप आयोजित करवाने वाली है और देखते हुए करीब 60 हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ये खिलाड़ी 18 से 20 उम्र के हैं।

राज्य सदस्यों के इकाईयों ने सितंबर में पुरुष टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टीम के गोलकीपर सविता के साथ एक सेशन के दौरान जब अभ्यास शुरू किया था तो उन्हें उस समय कुछ पहलुओं को लेकर कुछ टिप्स मिले थे। हिमाचल हॉकी के महासचिव रोमेश पठानिया ने कहा, हॉकी इंडिया से मिले दिशानिर्देशों और एसओपी ने हिमाचल में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू होने में अहम भूमिका निभाई है। हमारे खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर वापस आकर बहुत खुश हैं। हम इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ प्रोटोकॉल के तहत हो।

Tags:    

Similar News