हॉकी वर्ल्डकप 2018: यहां पढ़ें वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल.....

हॉकी वर्ल्डकप 2018: यहां पढ़ें वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल.....

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-27 17:54 GMT
हॉकी वर्ल्डकप 2018: यहां पढ़ें वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल.....
हाईलाइट
  • इस संस्करण में दुनिया भर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • पुरुष हॉकी वर्ल्डकप के 14वां संस्करण का आगाज हो चुका है।
  • वर्ल्डकप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। पुरुष हॉकी वर्ल्डकप के 14वें संस्करण का आगाज हो चुका है। इस संस्करण में दुनिया भर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह वर्ल्डकप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। 2014 में खेले गए पिछले वर्ल्डकप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही थी। वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। इस बार भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ 43 साल बाद फिर से खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि कप्तान मनप्रीत के नेतृत्व में इस बार 43 साल का सूखा खत्म हो जाएगा। 

1971 में हॉकी वर्ल्डकप की शुरुआत हुई थी। आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारत ने अपना एकमात्र वर्ल्डकप 1975 में जीता था। 1971 के ओपनिंग संस्करण में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। 1973 में दूसरा स्थान और 1975 में वर्ल्डकप अपने नाम किया था। इस जीत के बाद भारतीय टीम अभी तक सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। पाकिस्तान वर्ल्डकप की सबसे सफल टीम है और उसने सबसे ज्यादा चार बार खिताब पर कब्जा किया है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ने तीन-तीन और जर्मनी ने दो बार विश्व कप पर कब्जा किया है। 16 देशों वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। 

ग्रुप A- अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस
ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन
ग्रुप C- भारत, बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप D- नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान

शेड्यूल- 
28 नवंबर 2018
शाम 5 बजे - बेल्जियम बनाम कनाडा (ग्रुप C) 
शाम 7 बजे - भारत बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप C) 

29 नवंबर 2018 
शाम 5 बजे- अर्जेंटीना बनाम स्पेन (ग्रुप A) 
शाम 7 बजे- न्यूजीलैंड बनाम फ्रांस (ग्रुप A) 

30 नवंबर 2018 
शाम 5 बजे- ऑस्ट्रेलिया बनाम आयलैंड (ग्रुप B) 
शाम 7 बजे- इंग्लैंड बनाम चीन (ग्रुप B) 

1 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- नीदरलैंड्स बनाम मलयेशिया (ग्रुप D) 
शाम 7 बजे- जर्मनी बनाम पाकिस्तान (ग्रुप D) 

2 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- कनाडा बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप C) 
शाम 7 बजे- भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप C) 

3 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- स्पेन बनाम फ्रांस (ग्रुप A) 
शाम 7 बजे- न्यूजीलैंड बनाम अर्जेंटीना (ग्रुप A) 

4 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप B) 
शाम 7 बजे- आयरलैंड बनाम चीन (ग्रुप B) 

5 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- जर्मनी बनाम नीदरलैंड्स (ग्रुप D) 
शाम 7 बजे- मलयेशिया बनाम पाकिस्तान (ग्रुप D) 

6 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- स्पेन बनाम न्यू जीलैंड (ग्रुप A) 
शाम 7 बजे- अर्जेंटीना बनाम फ्रांस (ग्रुप A) 

7 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- ऑस्ट्रेलया बनाम चीन (ग्रुप B) 
शाम 7 बजे- आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (ग्रुप B) 

8 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- बेल्जियम बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप C) 
शाम 7 बजे- कनाडा बनाम भारत (ग्रुप C) 

9 दिसंबर 2018 
शाम 5 बजे- मलयेशिया बनाम जर्मनी (ग्रुप D) 
शाम 7 बजे- नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान (ग्रुप D) 

क्रॉस ओवर- 10 दिसंबर 2018 और 11 दिसंबर 2018 
क्वॉर्टर फाइनल- 12 दिंसबर, 2018 और 13 दिसंबर, 2018
सेमीफाइनल- 15 दिसंबर, 2018
ब्रॉन्ज मेडल- 16 दिसंबर 2018  
फाइनल- 16 दिसंबर, 2018
 

Tags:    

Similar News