भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल : नवनीत

भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल : नवनीत

IANS News
Update: 2020-10-05 12:31 GMT
भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल : नवनीत
हाईलाइट
  • भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल : नवनीत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवनीत कौर का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को खेल में आगे लाने के लिए मौजूदा समय एक सही समय है। नवनीत ने 2014 में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 79 मैच खेले हैं।

नवनीत ने कहा, मुझे लगता है कि 2018 महिला विश्व कप, एशिया कप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे शानदार खेल के बाद से टीम ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है। यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि फैंस सोशल मीडिया पर हमें मैसेज दे रहे हैं और समर्थन कर रहे हैं। हरियाणा के शाहबाद मारकंडा की नवनीत ने आगे कहा कि सीनियर खिलाड़ी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं के पास आज जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उसका सम्मान करना चाहिए और इससे उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए।

भारतीय स्ट्राइकर ने कहा, रानी और सविता जैसे खिलाड़ी जो एक दशक से अधिक समय से टीम के साथ हैं, हमेशा हमें बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में महिला हॉकी के लिए चीजें कैसे बेहतर हुई हैं। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि अब हम इस टीम का हिस्सा हैं।

 

Tags:    

Similar News