भोपाल: भाजपा के नेताओं के बयानबाजी बताती है कितना हड़कंप मचा है - सज्जन सिंह वर्मा

Pavan Malviya
Update: 2023-05-23 14:22 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के विरूद्ध की जा रही बयानबाजी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में डूबे भाजपाई नेता अपना स्तर देंखे तथा उसके बाद कमलनाथ के विरूद्ध बयानबाजी करें। वर्मा ने कहा कि भाजपा के जिन नेताओं का स्तर ना के बराबर है, वे भी कमलनाथ पर ओछी बयानबाजी कर यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उनको किस तरह के संस्कार मिले है। वर्मा मंगलवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार किया है। वर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि कमलनाथ की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा नेताओं के बयानबाजी उनके खेमे में मचे हड़कंप को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 2018 में जनता ने उन्हें नकार दिया था। यह निकम्मी सरकार आज फिर अबकी बार दो सौ पार का नारा देते हुए बेशर्मी से जनता को गुमराह करने मैदान में आ गई है।

आज उसकी वही स्थिाति है जो वर्ष 2018 में थी। जनता की नाराजगी के चलते भाजपा अपनी संभावित हार से विचलित हाे गई है।

देवास विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में दिग्विजय सिंह के साथ सम्मिलित होने आए थे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को देवास विधानसभा के मंडलम, सेक्टर तथा बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव सम्बन्धी मुद्दों तथा देवास विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

Tags:    

Similar News