मध्य प्रदेश चुनाव 2023: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रावत ने झोंकी पूरी ताकत, कहा, जनता चाहती हैं बदलाव

Pavan Malviya
Update: 2023-11-15 17:50 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महज दो दिन शेष है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत ने भाजपा पर चौतरफा हमला बोला।

 

विजयपुर विधानसभा 2 में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने बुधवार को पैदल जनसंपर्क किया और विजयपुर एवं स्थानीय गांव में लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर रामनिवास रावत के साथ कार्यकर्ताओं का जन सैलाब मौजूद रहा।

 

रामनिवास रावत अपने समर्थकों के साथ सेमई तिराहा से होते हुए विजयपुर अस्पताल होते हुए डाबीपुरा पहंचे जहां स्थानीय ग्रामीण लोगो ने माला पहनाकर जगह जगह उनका स्वागत किया। रावत ने जनसंपर्क में मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा, साथ ही कांग्रेस की नीतियों ओर ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर लोगो को समझाया।

 

चुनाव प्रचार का बुधवार केा अंतिम दिन था। जन सम्पर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत ने कहा कि हमारा देश एवम प्रदेश के 70 प्रतिशत नागरिकों की जीविका कृषि पर आधारित है। अर्थात यह देश प्रदेश किसानों का प्रदेश है। लेकिन इस देश का किसान परेशान है। प्रदेश में ही हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या को मजबूर हुए हैं। क्योंकि किसान को उसकी लागत के बाद फसलों का उचित मूल्य नही मिल पा रहा। इससे किसान कर्ज में डूब रहा है।

 

भ्रष्ट सरकार ने किसानों की आवाज को दबा दियां

डबल इंजन की सरकार ने किसानों की आवाज को दबाने के लिए किसानों पर अत्याचार किया है। इस कारण प्रदेश के किसानों में आक्रोश एवम तनाव व्याप्त है। प्रदेश का किसान इस किसान विरोधी झूठी तथा घोटाले बाज सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है।

Tags:    

Similar News