मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मध्य प्रदेश चुनाव 2023: किसानों का हित संवर्धन कांग्रेस सरकार में ही संभव - रामनिवास रावत

Pavan Malviya
Update: 2023-11-10 22:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में विधानसभा के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव प्रचार अंतिम दौर पर है। पार्टी एवम प्रत्याशी जनता की अदालत में अपनी अपनी दलील ले कर समर्थन की अपील करने में रात दिन एक कर रहे है।

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी रामनिवास रावत ने अपनी विधान सभा के सुदूर ग्रामीण अंचल टर्रा खुर्द,टर्रा कलां,किन्नपुरा, खेरोदा कला, सुठरा, अरोदरी,निंभ,पिपरानी,रिझेठा, कुम्हार पुरा, बरौली,सुमरेरा एवम बंजारो का पुरा का भ्रमण कर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।

जन सम्पर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्यासी रामनिवास रावत ने कहा कि हमारा देश एवम प्रदेश के 70 प्रतिशत नागरिकों की जीविका कृषि पर आधारित है। अर्थात यह देश प्रदेश किसानों का प्रदेश है। लेकिन इस देश का किसान परेशान है। प्रदेश में ही हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या को मजबूर हुए है। क्योंकि किसान को उसकी लागत के बाद फसलों का उचित मूल्य नही मिल पा रहा इससे किसान कर्ज में डूब रहा है।

डबल इंजन की सरकार ने किसानों की आवाज को दबाने के लिए किसानों पर अत्याचार किया है। इस कारण प्रदेश के किसानों में आक्रोस एवम तनाव व्याप्त है। प्रदेश का किसान इस किसान विरोधी झूठी सरकार, घुटाले बाज सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। 

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों की कर्ज माफी,खेती की बागड़ करने अनुदान देने एवम गेहूं की सरकारी खरीद 2600 रूपये करने, खराब ट्रांसफार्मर बदल बाने, 5हॉर्स पावर की मोटर का बिल माफ करने 10 हॉर्स पावर का बिल हाफ करने किसानों को 12 घंटे बिजली देने आदि समस्या निराकरण का वचन दिया है। अतः किसानों को किसान हितैषी पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान देना आवश्यक है। तभी किसान खुशहाल हो सकता है।

Tags:    

Similar News