मध्यप्रदेश: शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा चुनाव आते ही दंगे शुरू करवा देती है देशभर में पार्टी

Pavan Malviya
Update: 2023-08-04 14:07 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश भर में हो रहे दंगे को लेकर शिवसेना ने केन्द्र तथा प्रदेशों की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि जब-जब चुनाव आते है तब तब भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुिस्लम कर मतदाताओं का विभाजन करने पर तुल जाती है। इसी के परिणाम स्वरूप देश भर में दंगे प्रारंभ हो जाते हैं।

मध्यप्रदेश में भी शिवसेना अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष कुल तिवारी ने बताया की चुनावी फायदे के लिए हिंदुओ की बली देना, दंगे भड़काना अपने आप को तथाकथित हिंदुओ का मसीहा बताने वाली भाजपा का आज कल चाल चरित्र चेहरा आम जनता की नजर में पूरी तरह से घिर चुका है।

चुनाव नजदीक आते ही,अपने हिन्दू भाइयों की हत्या करवाकर भाजपा चुनावी फायदा उठाना चाहती है। ये आपका कैसा हिन्दुत्त्व है, जंहा भी भाजपा की सरकार है वहाँं दंगे हो रहे है। चाहे वो मणिपुर हो या फिर हरियाणा में आप ही सरकार है, केंद्र में भी आपकी सरकार है। यदि चुनावी फायदे के लिए हिन्दू भाइयों की हत्या होती है, हिन्दू परिवार परेशान होते है, ये आपका हिन्दुत्व है। ऐसे हिंदतत्व पर धिक्कार है। शिवसेना ऐसे हिंदुत्त्व को कतई बर्दाश्त नही करेगी।


शिवसेना के नरेला विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर मिश्रा ने अपना जनसंमपर्क शुरू कर दिया है। कुलदीप तिवारी ने बताया कि हम लोगो के घर घर जा रहे है, जहां लोग हमारा स्वागत कर रहे है, अपनी समस्याएं बता रहे हैं। हम समस्याओं को नोट करते है और जल्द से जल्द समस्या समाधान करने की कोशिश करते है। जो कार्य प्रशासनिक स्तर का होता है सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर या सामने मिलकर समस्या का समाधान करते है। मिश्रा ने बताया कि जल्द से जल्द नरेला विधानसभा प्रत्याशी द्वारा टोलफ्री नंबर जारी किया जाएगा एवं शिवसेना उद्वव ठाकरे जल्द ही गरीबों के लिए एम्बुलेंस चलवायेगी।

नरेला प्रत्याशी शिव शंकर मिश्रा का कहना है कि हम समाज के सभी लोगों के बिना भेदभाव के विकास का कार्य करेगे। लोग हमें पसंद कर रहै है। लोग 20 साल बाद बदलाव के मूड में हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वालो ने सिर्फ अपने चहेतों का विकास किया है। आम जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से परेशान है। आम जनता को किसी भी सरकारी योजना के बारे में जानकारी ही नही है, ओर जो जानकारी है उसका लाभ नही मिल रहा। लेकिन यदि में विधायक बना तो में वीआईपी कलचर से दूर रहूंगा। में कोई नेता नही हूं। कोई मतदाता मुझे आधी रात को भी फोन आज भी लगा सकता है जिसकी मैं हर सभव मदद करूंगा।


Tags:    

Similar News