मध्य प्रदेश: प्राथमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थी ने शुरू की साईकिल से भारत यात्रा, मिलेंगे राष्ट्रपति से

  • सरकार को जगाने साइकिल पर निकला शिक्षक
  • प्राथमिक शिक्षक दिलीपचन्द्र सौराष्ट्रीय उत्तीर्ण ने अभ्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिये साईकिल से दिल्ली तक यात्रा का संकल्प लिया है।

Pavan Malviya
Update: 2024-02-05 07:42 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्राथमिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी दिलीपचन्द्र सौराष्ट्रीय हर तरफ से निराश होकर अपने न्याय के लिये शनिवार से दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिये साइकिल से निकले हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर वे अपनी व्यथा को अवगत करेंगे।

दरअसल दिलीपचन्द्र सौराष्ट्रीय पिता रमेशचंद्र सौराष्ट्रीय, निवासी ग्राम-पिंडोनिया पोस्ट- बमोरी, जिला शाजापुर (म प्र) प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी है। लेकिन वे अभी भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। यही वजह है कि उन्होंने अपने साथ 2020 के उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिये साईकिल से दिल्ली तक यात्रा का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि मप्र सरकार से गुहार लगाने के बाद भी हम लोगों को न्याय मिला इसलिए मैंने यह प्रण लिया है कि मैं भारत की राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर अपनी बात रखना चाहता हूं ताकि हमें न्याय मिल सके।

बता दें इससे पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के चलते उनको अपनी सम्पूर्ण भारत की साइकिल यात्रा रोकनी पड़ी थी, वे आज भी प्रक्रिया से बाहर है। संयोजक मंगल सिंह के ने बताया कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी को ज्ञापन दे चुके है। बावजूद इसके हमें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के 30 हजार से अधिक पद प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली हो चुके है।

Tags:    

Similar News