जिले में आज 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले!

जिले में आज 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-04-21 08:16 GMT
जिले में आज 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले!

डिजिटल डेस्क | शाजापुर कोरोना वायरस (कोविड-19) के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज 20 अप्रैल 2021 की स्थिति में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 478 सेम्पल के प्राप्त परिणाम में से 138 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

जिले की स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 4105 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। इनमें से 2815 मरीजो को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।

वर्तमान में 1258 मरीज है, जिनमें से 1218 जिले में तथा 40 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है।

जिले में अब तक कुल 32 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Tags:    

Similar News