नागपुर : मास्को में फंसे 145 भारतीय स्वदेश लौटे

नागपुर : मास्को में फंसे 145 भारतीय स्वदेश लौटे

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-07 07:09 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वंदे भारत अभियान के तहत सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे विशेष विमान से मास्को (रूस) में फंसे 145 भारतीयों को नागपुर लाया गया। इसमें नागपुर, पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, मुंबई  के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के भी यात्री शामिल हैं। इससे पहले भी मास्को से 2 विमान नागपुर आ चुके हैं। कारोबार से लेकर पढ़ाई के लिए काफी संख्या में भारतीय मास्को में फंसे हुए हैं। सोमवार को आने वालों में 15 छत्तीसगढ़, 1 मध्य प्रदेश और शेष 129 यात्री नागपुर सहित महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के थे। अन्य राज्यों के यात्रियों को िवमानतल पर ही उनके प्रशासन के हवाले कर दिया गया। यात्रियों को उनके घर तक छोड़ने के लिए एसटी महामंडल की ओर से बसें चलाई गईं। सुबह 6 बजे ही बसें नागपुर विमानतल पर पहुंच गई थीं। 6.30 बजे यात्रियों को लेकर बसें रवाना हुईं।
 

Tags: