27 जुलाई तक जिले में 149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज!

27 जुलाई तक जिले में 149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-28 08:41 GMT
27 जुलाई तक जिले में 149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | दतिया अधीक्षक भू-अभिलेख दतिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 जून 2021 से 27 जुलाई 2021 तक जिले में कुल 149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दतिया में 214 मि.मी., सेवढ़ा में 80 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 155 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इस अवधि में जिले में कुल 262 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

जिसमें दतिया में 294 मि.मी., सेवढ़ा में 266 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 226 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। आज 27 जुलाई को जिले में कुल 1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें दतिया में 1 मि.मी., भाण्ड़ेर में 2 मि.मी. और सेवढ़ा में विर्षा की स्थिति निरंक रही।

गत वर्ष आज दिनांक को जिले में वर्षा की स्थिति निरंक रही थी। उल्लेखनीय है कि जिले कि औसत सामान्य वर्षा 870.8 मि.मी. है।

Tags:    

Similar News