देवास जिले में अब तक 198.09 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

देवास जिले में अब तक 198.09 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-07 11:23 GMT

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 07 जुलाई 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 198.53 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 195, टोंकखुर्द में 90, सोनकच्छ में 291, हाटपीपल्या में 246, बागली में 210, उदयनगर में 94.80, कन्नौद में 273, सतवास में 110 तथा खातेगांव में 277 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले 24 घंटे में 0.44 मिमी वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटों में 0.44 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें बागली में 04 मिमी वर्षा दर्ज की तथा शेष केंद्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष 417.99 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 417.99 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 248 मिमी, टोंकखुर्द में 340 मिमी, सोनकच्छ में 576 मिमी, हाटपीपल्या में 466 मिमी, बागली में 407.50 मिमी, उदयनगर में 454.40, कन्नौद में 308, सतवास में 276 तथा खातेगांव में 686 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Tags:    

Similar News