42 गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों को दी छुट्‌टी

42 गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों को दी छुट्‌टी

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-31 12:25 GMT
42 गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों को दी छुट्‌टी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के कारण शहर में हजारों पुलिस कर्मी कई घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। साथ ही शहर की लगभग 300 महिला पुलिस भी ड्यूटी कर रही है। महिला पुलिस कर्मियो में 42 को अवकाश दे दिया है। पुलिस आयुक्त डॉ भूषण कुमार ने उपाध्याय ने गर्भवती महिला पुलिस कर्मियो को लॉकडाऊन तक अवकाश का आदेश दिया है। इसके लिए उन्होने संबंधित पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भी निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद शहर की महिला पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्णय का स्वागत किया है।
 
सोमवार से किया गया पालन
पुलिस आयुक्त के इस आदेश का पालन सोमवार से किया गया। गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों का ड्यूटी करना उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें अवकाश के आदेश दिए गए। इस पर एक महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि हम सभी पुलिस आयुक्त के इस आदेश से खुश हैं। गर्भवती महिला को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। उसे बच्चे और स्वयं के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होता है। कोरोना के कारण हमारी ड्यूटी का समय बढ़ गया है। ठीक से खाना भी नहीं हो पाता है। कभी धूप में खड़े रहना है तो कभी बारिश में,ऐसे में गर्भवती महिला पुलिस कर्मी को अवकाश देना उचित निर्णय था।

कोरोना  का डर सता रहा था
पुलिस के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संदीप शिंदे का कहना है,कि गर्भवती पुलिस कर्मियों को कोरोना से डर का खतरा लग रहा था। इसलिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एजेंडा तैयार कर दिया गया। पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में  गर्भवती महिला कर्मियों के स्वास्थ्य का एजेंडा बनाकर दिया गया। उसके बाद पुलिस आयुक्त ने गर्भवती महिला पुलिस कर्मियो को अवकाश दिया। जिससे वे घर में रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। साथ ही सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की सलाह दी गई। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाईयां समय पर लेने की भी बात कही गई। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला पुलिस कर्मियो को किसी भी तरह की तकलीफ होने पर चौबीस घंटे पुलिस अस्पताल में व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। राज्य में इस तरह का निर्णय लेने वाले डॉ. उपाध्याय पहले पुलिस आयुक्त हैं।

Tags:    

Similar News