वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर श्री जैन बुजुर्गों से उनका हालचाल जाना!

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर श्री जैन बुजुर्गों से उनका हालचाल जाना!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-21 10:09 GMT
वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर श्री जैन बुजुर्गों से उनका हालचाल जाना!

डिजिटल डेस्क | शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज बापू की कुटिया लालघाटी स्थित वृद्धजन सेवा निकेतन में पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य तथा वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया। साथ ही वृद्धाश्रम में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री जैन ने यहां मौजूद बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके सुख-दुख को भी साझा किया। उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बेसहारा न समझें, उनकी देखभाल के लिए जिला प्रशासन हमेशा उपस्थित है।

उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे किसी भी अधिकारी को नि:संकोच बता सकते हैं। कलेक्टर श्री जैन ने वृद्धजनों के विश्राम के लिए गार्डन में कुर्सी लगाने, उद्यान वाटिका तैयार करने के निर्देश सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित को दिये। उन्होंने यहां कि स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। वृद्धजनों की सेवा पुनित कार्य- कलेक्टर वृद्धजन सेवा निकेतन शाजापुर में सेवा और समर्पण की अदृभुत व्यवस्था कलेक्टर श्री जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन में की गई है। जिसके अंतर्गत वृद्धजन अपने जीवन के अनुभवों को लेकर ऐसे संघर्षरत वृद्धजन यहां सेवा निकेतन में रहकर जीवन का आनंद ले रहे हैं। प्रात: काल से ही दिनचर्या शुरू होती है और परस्पर पारिवारिक वातारण का अनुभव कर रहे हैं।

घर से भी दूर एक घर की कल्पना को कलेक्टर श्री जैन की मंशानुसार आदर्श बनाया जा रहा है। पेड़-पौधों के प्रति वृद्धजनों का लगाव और सुखी और आनंदपूर्ण जीवन जीने तथा योग प्राणायाम को अपनाकर स्वस्थ्य और दीर्घकालीन जीवन जीने की दिशा में यह सेवा निकेतन अद्भुत कार्य कर रहा है। यहां पर पुस्तकालय, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि व्यवस्था कलेक्टर श्री जैन के निर्देशन में की गई है। परिसर में वृद्धजनों द्वारा सभी पर्व इत्यादि आनंदपूर्वक मनाए जाते हैं और प्रसन्नता रखते हुए जीवन का आनंद ले रहे हैं। उक्त सेवा निकेतन का संचालन जिला प्रशासन एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News