ऑनलाइन शॉपिंग से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार- ऑनलाइन सलवार सूट बुक किया, अकाउंट से 72 हजार पार

ऑनलाइन शॉपिंग से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार- ऑनलाइन सलवार सूट बुक किया, अकाउंट से 72 हजार पार

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-22 04:28 GMT
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार- ऑनलाइन सलवार सूट बुक किया, अकाउंट से 72 हजार पार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक महिला चिकित्सक के बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन 72 हजार 960 रुपए ट्रांसफर कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवारी क्वाॅर्टर, प्लाॅट नं 99, अब्दुल कलाम लाइब्रेरी के पीछे नागपुर निवासी डाॅ. गीता बबन जायेभाये (28) ने सक्करदरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। डॉ. जायेभाये ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे के दौरान फेसबुक पर उन्होंने ऑनलाइन सलवार ड्रेस देखा। पसंद आने पर एक ड्रेस बुक किया। ड्रेस तो आ गया, लेकिन उन्होंने जो ड्रेस बुक किया था, वैसा नहीं था।

 इसलिए उन्होंने 6 जुलाई को गूगल एप से कस्टमर केयर का नंबर लिया। उस नंबर पर संपर्क किया। किसी दीपक शर्मा नामक व्यक्ति से उनकी बात हुई। उसने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने उन्हें गूगल से एक एप डाउनलोड करने की सलाह दी। इस दौरान उसने बैंक संबंधी कुछ जरूरी जानकारी भी महिला चिकित्सक से हासिल की। एप डाउनलोड करने के बाद उस पर क्लिक करते ही महिला चिकित्सक के बैंक खाते से उस आरोपी ने करीब 72 हजार 960 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पता चलते ही डॉ. जायेभाये ने सक्करदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने के उपनिरीक्षक मसराम ने धारा 420 व 66(ड) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Tags:    

Similar News