देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चंद्रपुर देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-26 10:23 GMT
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, राजुरा(चंद्रपुर)।   शहर में देसी कट्टे सहित अन्य सामग्री होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर पुलिस ने उसके पास से देसी पीस्तौल, देसी कट्टा, स्टील तलवार तथा चक्र बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लावजोत सिंह हरदेव सिंह देवल (18) और नाबालिक को गिरफ्तार किया। 

बिहार से लाए गए थे हथियार
जानकारी के अनुसार शहर के सोमनाथपुरा के तीन बालकों ने बिहार से देसी कट्टे लाने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने शहर में जांच मुहिम शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी, राजुरा पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक एस.वी.दरेकर, पुलिस उपनिरीक्षक हिराचंद गव्हारे, नागाेराव भेंडेकर, संदीप बुरडकर, रामा भिंगेवाडा ने की। मामले की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।  

  


 

Tags: