मंजूला मर्डर केस : मुंबई सेशन कोर्ट में 6 जेल अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय  

मंजूला मर्डर केस : मुंबई सेशन कोर्ट में 6 जेल अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय  

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-20 04:02 GMT
मंजूला मर्डर केस : मुंबई सेशन कोर्ट में 6 जेल अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सजायाफ्ता कैदी मंजूला शेट्टे की मौत के मामले को लेकर मंगलवार को मुंबई सेशन कोर्ट में 6 महिला जेल कर्मियों के खिलाफ आरोप तय किए गए। एडिशनल सेशन जस्टिस शायना पाटील ने इस मामले में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302,120 बी,201 व 506 के तहत आरोप तय किए हैं।

जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों पर आरोप तय किए गए उसमे जेलर मनीषा पोखरकर, कांस्टेबल बिंदु निकाडे, वासिमा शेख, शीतल शेगांवकर, सुरेखा गुलवे व आरती शिगणे का नाम शामिल है। इन सभी आरोपियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। 3 जुलाई से इस मामले से जुड़े मुकदमे की शुरुआत होगी।

गौरतलब है कि शेट्ये सजायाफ्ता कैदी थी। जेल में निर्मम तरीके से पिटाई किए जाने के चलते 25 जून 2017 को उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। जेलकर्मियों ने शेट्ये की पिटाई अंडे व ब्रेड की चोरी के कथित आरोप के चलते की थी। जबकि जेल प्रशासन ने दावा किया है कि शेट्ये की मौत खराब स्वास्थ्य के चलते हुई थी।