मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए देने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए देने की घोषणा की

Anupam Tiwari
Update: 2021-12-14 14:55 GMT
मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए देने की घोषणा की

डिजिटल डेस्क, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यानी मंगलवार को रायपुर में आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड के मंच से दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की है। साहू को यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार और सीएसआर मद से प्रदान की जाएगी। साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के आगामी 17 दिसम्बर को 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम फिर से गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

बिना पैरों के फतह किए विश्व के 3 सबसे ऊंचे पर्वत 

बता दें कि चित्रसेन को शुरुआत से ही घूमना-फिरना, ट्रैकिंग करना, जंगलों में जाना, पहाड़ों पर चढ़ना पसंद था। दुर्घटना के बाद उन्होंने बास्केटबॉल खेलना शुरू किया और छोटे-छोटे ट्रैक करने में सफलता हासिल की थी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा, फिर उन्होंने कुछ ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे माउंटेनियरिंग की तरफ उनका झुकाव हो गया। दरअसल, चित्रसेन का सपना दुनिया की सभी सात पर्वतों की चोटियों पर चढ़ने का है। वो अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के पहाड़ों की चोटियों पर तिरंगा लहरा चुके हैं। बता दें, ये इस महाद्वीप की सबसे ऊंची चढ़ाई है। हिमालय रेंज को छोड़ दें तो ये दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। चित्रसेन पहले भारतीय हैं जिन्होंने डबल लेग एंप्टी होने के बावजूद माउंट किलिमंजारो, माउंट कोसियस्जको पर चढ़ाई की है। इसके साथ इन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर भी चढ़ाई की। ये तीनों ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में आती हैं।
 

Tags: