मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-22 08:30 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, हिमाचल प्रदेश। 21th July 2020 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है जिनका आज प्रातः देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन विभिन्न पदों पर आसीन रहे तथा इससे पूर्व उन्होंने बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश ने लालजी टंडन के रूप में एक बेहतर सांसद और राजनेता खो दिया है जिनका जीवन सदैव जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व उनके परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।