मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह पर शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह पर शुभकामनाएं दीं

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-23 12:46 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, हिमाचल प्रदेश। 22th July 2020 मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह पर शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य का अग्रणी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इन वर्षों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पूरे उत्तर भारत क्षेत्र के प्रमुख संस्थान के रुप में उभरा है।