नागपुर में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, पारा गिरा

नागपुर में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, पारा गिरा

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-28 04:26 GMT
नागपुर में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक, पारा गिरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को दूसरे दिन भी रिमझिम फुहारों से मौसम में ठंडक घुल आई है। बुधवार की रात आरंभ हुई रिमझिम बारिश गुरुवार को भी दिन भर रुक-रुक कर होती रही। लगातार हल्की बारिश के कारण पारे में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को दिन में 3.1 मिलीमीटर बारिश  रिकॉर्ड की गई।गुरुवार की रात को रुक-रुक बारिश होती रही।

तापमान : बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ गुरुवार को यह 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था। 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ गुरुवार को यह 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है

अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नागपुर जिले में अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक कम-ज्यादा बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।  
 

Tags:    

Similar News