दिल्ली : लॉकडाउन उल्लंघन पर एक दिन में 3545 पर कार्रवाई, 381 वाहन जब्त

दिल्ली : लॉकडाउन उल्लंघन पर एक दिन में 3545 पर कार्रवाई, 381 वाहन जब्त

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-10 17:24 GMT
दिल्ली : लॉकडाउन उल्लंघन पर एक दिन में 3545 पर कार्रवाई, 381 वाहन जब्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 3545 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई। इन लोगों को हिरासत में लिया गया। उसके बाद दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करके और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

कुल 155 लोगों को खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत 381 वाहनों को जब्त किया गया।

उधर, शुक्रवार को 595 लोगों ने विभिन्न जिला पुलिस उपायुक्त दफ्तरों में मूवमेंट पास (कर्फ्यू) के लिए आवेदन किया। उत्तर प्रदेश में कोराना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 433 हो गई है। तबलीगी जमात के 245 संक्रमित मरीज मिले हैं।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि अब तक इस बीमारी की चपेट में 40 जिले आ चुके हैं। सबसे अधिक 88 संक्रमित मरीजों की संख्या आगरा की है। इसके अलावा गौतमबुद्घ नगर (नोएडा) में 64, मेरठ में 44, लखनऊ में 29, गजियाबाद में 25, सहारनपुर में 20, शामली में 17, सीतापुर 10, फिरोजाबाद में 11, बस्ती में 9 और बुलंदशहर में 8 कोरोना पॉजटिव के मरीज मिले हैं।

Tags: