दिग्विजय का पायलट पर हमला, बोले- कांग्रेस ने उन्हें बहुत जल्द तरक्की दी, थोड़ा सब्र रखना चाहिए

दिग्विजय का पायलट पर हमला, बोले- कांग्रेस ने उन्हें बहुत जल्द तरक्की दी, थोड़ा सब्र रखना चाहिए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-15 07:32 GMT
दिग्विजय का पायलट पर हमला, बोले- कांग्रेस ने उन्हें बहुत जल्द तरक्की दी, थोड़ा सब्र रखना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजस्थान के सियासी ड्रामे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का भी बयान आ गया है। सिंह ने सचिन पायलट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वही (ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी) हालत सचिन पायलट जी की है। सचिन को 26-27 साल की उम्र में MP बना दिया। राजस्थान का डिप्टी CM बना दिया। अभी उनकी उम्र ही क्या है 37-38 साल है, थोड़ा धैर्य रखो। कितने ऐसे लोग हैं जो इतनी जल्दी राजनीतिक पायदान पर ऊपर चढ़ते हैं। 

दिग्विजय ने कहा कि जिस तरह का व्यवहार उन्होंने (सचिन पायलट) किया वो कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। इन नौजवानों को सब्र नहीं है, राजनीति में सब्र होना चाहिए। सब्र से ही इंसान आगे बढ़ता है। यही नहीं उन्होंने सिंधिया पर भी कटाक्ष किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। उनको लोकसभा चुनाव हराया और हारने के बाद उसी पार्टी में चले गए, जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हो गया। आज तक मैं इस बारे में समझ नहीं पाया हूं। जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी।

 

Tags: