अंधे हत्याकांड का खुलासा... महिला शादी के लिए बना रही थी दबाव, इसलिए काट दी गर्दन

छिंदवाड़ा अंधे हत्याकांड का खुलासा... महिला शादी के लिए बना रही थी दबाव, इसलिए काट दी गर्दन

Sanjana Namdev
Update: 2023-04-08 09:52 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। खमारपानी चौकी क्षेत्र के गढेवानी से आमाझिर मार्ग पर बुधवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। अज्ञात आरोपी ने मृतका की पहचान छिपाने उसका सिर काटकर चार किमी दूर कन्हरगांव के समीप पुलिया के नीचे छिपा दी थी। इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी और महिला में प्रेम संबंध थे। महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से आरोपी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि ३५ वर्षीय ममता की शादी आठ साल पूर्व हो चुकी थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ममता पति को छोडक़र मायके आकर रहने लगी थी। मजदूरी कर वह अपना भरण पोषण कर रही थी। इस दौरान लगभग दो साल पहले १९ वर्षीय अशोक सराठे से उसका परिचय हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। पिछले तीन माह से ममता शादी के लिए अशोक पर दबाव बना रही थी, लेकिन अशोक उससे शादी नहीं करना चाहता था। अशोक ने ३ अप्रैल की रात योजनाबद्ध तरीके से ममता को गढेवानी के पास लाया और संबंध बनाने के बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते वक्त अशोक के साथ उसका नाबालिग साथी भी था। साक्ष्य छिपाने आरोपियों ने ममता का सिर धड़ से अलग कर उसे कन्हरगांव स्थित पुलिया के नीचे छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सिर भी बरामद कर लिया है।

Tags:    

Similar News