दाउदी बोहरा समाज ने आज धूमधाम से मनाई ईद

दाउदी बोहरा समाज ने आज धूमधाम से मनाई ईद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-14 10:26 GMT
दाउदी बोहरा समाज ने आज धूमधाम से मनाई ईद

                                                                                                                                        

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आज ईद की नमाज अदा की गई। माहे रमजान में खुदा की इबादत के साथ लोग जिसका बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे थे वह मुबारक दिन आ गया । नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है।  सभी मस्जिदों में रोशनाई की गई है। 

पूर्व संध्या पर अदा की विदाई की नमाज
अंजुमन-ए-इज्जी के जनसंपर्क अधिकारी इकबाल हुसैन दरबार ने बताया कि ईद की पूर्व संध्या पर दाऊदी बोहरा समाज की ओर से इतवारी स्थित बदरी मस्जिद, सदर स्थित बुरहानी मस्जिद, शांतिनगर स्थित हकीमी मस्जिद तथा मंगलवारी स्थित मोहम्मदी मस्जिद में रमजान की विदाई की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे।  आज सुबह समाज की सभी मस्जिदों में  ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। सिर-खुरमा खिलाकर ईद की खुशियां बंटी जा रही है। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है, क्योंकि उन्हें बड़े-बुजुर्गों द्वारा ईदी दी जाती है। गरीबों को जकात का भी वितरण किया जा रहा है।

ईद किट बांटी गई
‘एक कोशिश - गरीबाें के चेहरों पर मुस्कान लाने की’ मुहिम  के तहत मुस्लिम यूथ लीग नागपुर की ओर से आजाद नगर नई बस्ती टेका में गरीब व ज़रूरतमंद परिवारों को ईद किट (सेवई, शक्कर, घी, मेवा आदि) वितरित की गई। इस अवसर पर मुस्लिम यूथ लीग नेशनल कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ुबैर खान,  पूर्व पार्षद असलम खान मुल्ला, मुस्लिम लीग उत्तर नागपुर के अध्यक्ष इकबाल अहमद अंसारी, फिरोज खान, डॉ. मोहम्मद जाकिर, डॉ. जफर अहमद खान, शेख सादिक, सद्दाम अशरफी, अमजद खान, मोहम्मद इमरान, इम्तियाज अंसारी, इरशाद अंसारी, इरशाद अहमद, मुस्ताक अहमद, नासिर खान, गुलाम मुस्तफा, हदीस अली, कामिल बेग, सैयद परवेज आदि की मदद से ईद किट का वितरण किया गया।