शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पन्ना शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-24 09:11 GMT
शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क पन्ना। शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अब पन्ना जिले का नाम संभाग स्तर से बढक़र राज्य स्तर तक पहुंच गया है। इस वर्ष शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर चयनित होने के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास दर्ज कर दिया है। शिक्षा विभाग पन्ना के क्रीडा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में पहली बार पन्ना से 150 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जो कि पन्ना जिले के लिए स्कूल खेलों में एक नया रिकॉर्ड है। क्योंकि इससे पूर्व के वर्षों में राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाडियों का पन्ना से आंकड़ा 100 से कम ही रहता था लेकिन इस वर्ष पन्ना जिले ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चयन का आंकड़ा 150 से भी ऊपर पहुंच गया है। इस बार पन्ना जिले के 3 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर पन्ना जिले का नाम गौरव के साथ आगे बढ़ाया है। पन्ना जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा का सराहनीय योगदान है। खेल शिक्षक शिव कुमार मिश्रा, समीम खान, मनोज खरे, पहलवान सिंह, लॉरेंस एट्स, सृष्टि श्रीवास्तव, विभा गुलाटी, नम्रता दुबे और टेक बहादुर सिंह का भी खिलाडियों को तैयार करने व मनोबल बढाने में सराहनीय योगदान रहा है। 

Tags:    

Similar News