विदर्भ में गिर सकते है ओले, नागपुर में बारिश की संभावना

विदर्भ में गिर सकते है ओले, नागपुर में बारिश की संभावना

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-28 19:33 GMT
विदर्भ में गिर सकते है ओले, नागपुर में बारिश की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार को 5 डिग्री तापमान गिरने के बाद शनिवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो नागपुर के साथ ही विदर्भ में शनिवार को बारिश की संभावना है और कुछ जगह ओले भी गिर सकते है। रविवार को भी विदर्भ का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने की संभावना है जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है जबकि पिछले ही दिनों न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को विदर्भ के अकोला, अमरावती, बुलढाना और यवतमाल में ओले गिरने की संभावना है जबकि नागपुर और वर्धा में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 1 मार्च को भंडारा और गोंदिया में ओले गिरने की संभावना है जबकि चंद्रपुर, गड़चिरोली और यवतमाल में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है जो न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी कर सकता है।

शनिवार को बारिश की संभावना
तापमान : अधिकतम- 32.7
न्यूनतम- 13

Tags: