नागपुर जिले से ओलावृष्टि का खतरा टला

नागपुर नागपुर जिले से ओलावृष्टि का खतरा टला

Anita Peddulwar
Update: 2023-03-17 04:33 GMT
नागपुर जिले से ओलावृष्टि का खतरा टला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में ओलावृष्टि का खतरा फिलहाल टल गया है। जिले में तेज हवा व गरज के साथ बूंदबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। जिले में अब ऑरेंज अलर्ट भी नहीं है। 17 से 20 मार्च तक येलो अलर्ट बताया गया है। गुरुवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस कारण बदला मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में िवंड डिसकंटीन्यूटी के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश व तेलंगाना में चक्रवात बना हुआ है। नागपुर जिले व आसपास में अभी आेलावृष्टि की संभावना नहीं है। ऑरेंज अलर्ट का खतरा कम हो गया है। तेज बारिश की भी संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। शुक्रवार 17 मार्च को बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत मिलेगी।

फसल को नुकसान : बेमौसम बारिश से फसलें प्रभावित हो रही हैं। तेज हवा व हल्की बारिश से फसल को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा, तो फसल अधिक बर्बाद हो सकती है। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश से फसलों का काफी नुकसान हुआ है।
 

Tags:    

Similar News