सुश्री रमा मुकाती के स्थान पर श्री अखिलेश जैन को महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंदसौर नियुक्त किया!

सुश्री रमा मुकाती के स्थान पर श्री अखिलेश जैन को महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंदसौर नियुक्त किया!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-04-01 08:34 GMT

डिजिटल डेस्क | मन्दसौर राज्य शासन द्वारा सुश्री रमा मुकाती के स्थान पर श्री अखिलेश जैन को महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंदसौर नियुक्त किया गया है।

श्री अखिलेश जैन, उप संचालक, संचालनालय, महिला एवं बाल विकास भोपाल को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला मंदसौर के पद पर पदस्थ किया जाता है।

साथ ही सुश्री रमा मुकाती, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला मंदसौर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप संचालक, महिला एवं बाल विकास, संभागीय कार्यालय उज्जैन के पद पर पदस्थ किया जाता है।

Tags:    

Similar News