महाराष्ट्र में 2019 2021 के बीच 20 किमी वर्ग वन्य क्षेत्र की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार का दावा महाराष्ट्र में 2019 2021 के बीच 20 किमी वर्ग वन्य क्षेत्र की बढ़ोतरी

Anita Peddulwar
Update: 2023-03-21 06:35 GMT
महाराष्ट्र में 2019 2021 के बीच 20 किमी वर्ग वन्य क्षेत्र की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । जमीन पर भले ही वन्य क्षेत्र घट रहा हो, लेकिन केंद्र सरकार ने दावा किया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान महाराष्ट्र सहित देश में वन क्षेत्र में बढोतरी हुई है। 2021 के भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के हवाले से केंद्रीय वन, पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया है कि 2019 और 2021 के आकलन के मुताबिक 1540 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र का कुल भौगोलिक क्षेत्र 3,07,713 है। 2019 में यहां का वन क्षेत्र 50,778 था, जो बढ़कर 2021 में 50,798 वर्ग किलोमीटर हो गया है। आंकड़ों के हिसाब से 2019 और 2021 के बीच यहां के वन क्षेत्र में 20 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा में सोमवार को एक लिखित जवाब में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री चौबे ने बताया है मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद में दस वर्षों में वन्य क्षेत्रों में वृद्धि हुई है। आईएसएफआर 2021 के हवाले से उन्होंने बताया है कि कुछ बडे-बडे शहरों में वन्य क्षेत्रों में बढोतरी हुई है, जबकि कुछ अन्य शहरों में इसमें कमी आई है। उनका कहना था कि देश के सात महानगरों में वर्ष 2011-2021 के बीच कुल मिलाकर 68 किलोमीटर वर्ग वन्य क्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है।
 

Tags:    

Similar News