जांजगीर-चांपा : आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत

जांजगीर-चांपा : आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-25 09:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जांजगीर-चांपा, 24 जुलाई 2020 - कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान की स्वीकृित दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम चेऊडीह के जगदीश बंजारे के बिच्छू काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि जलेबी बाई बंजारे, तहसील जांजगीर के ग्राम सुकली के कृष्णकांत के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनकी पत्नी सीता देवी और तहसील जैजैपुर के ग्राम छितापंडरिया के कुंजराम भैना की डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनकी पत्नि शुकवारा बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत क्रमशः चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। क्रमांक//

Similar News