जबलपुर के लिए एक हजार करोड़ रू. के कार्यों को मंजूरी - केबिनेट मीटिंग संपन्न

जबलपुर के लिए एक हजार करोड़ रू. के कार्यों को मंजूरी - केबिनेट मीटिंग संपन्न

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-16 09:34 GMT
जबलपुर के लिए एक हजार करोड़ रू. के कार्यों को मंजूरी - केबिनेट मीटिंग संपन्न

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। यहां संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में जबलपुर के लिए लगभग एक हजार करोड़ रूपये के कार्यों को स्वाकृति प्रदान की गई है । बैठक के बाद एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी ।

इन कार्यों को मिली है मंजूरी-
1. ग्राम भिटौली में टेक्सनटाइल पार्क की स्थापना की जावेगी।
2. जिला चिकित्साालय जबलपुर का लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत से  500 बिस्तचरीय अस्पाताल मे उन्नथयन ।
3.मोतीनाला प्रसूति गृह का 30 बिस्त0रीय सिविल हास्पिटल में उन्नयन।
4.नर्मदा नदी पर ग्वारीघाट से मंगेरी तक पुल का निर्माण।
5.घमापुर स्थित रामलीला मैदान के समीप अनूसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में  सर्वसुविधायुक्तत सामूदायिक भवन।
6. शहपुरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोला जायेगा।
7.विजय नगर, जबलपुर में नवीन महाविद्यालय खोला जायेगा।
8.चरगवां में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोला जायेगा।
 

सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी
जय किसान फसल ऋण माफी योजना- जिले में कुल 71000 कृषकों को इस योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाना है। पोर्टल पर अब तक सभी फार्मस ऑनलाईन दर्ज किये जा चुके है। जिसमें से बैंक द्वारा लगभग 300 करोड़ के प्रोविजनल क्लेम जनरेट किये गये है।
 

प्रोजेक्ट गौशाला
निराश्रृत पशुओं को घर आश्रय देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रोजेक्ट गौशाला के अंतर्गत गौशालाओं के संचालन हेतु 30 स्थानों पर 290 हेक्टयर भूमि  चिन्हांकित की गयी है।
 

मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना
21 से 30 वर्ष आयु के, 2 लाख से कम वार्षिक आय वाले बेरोजगार युवाओं को 100 दिवस की रोजगार गारण्टी देने के उद्देश्य से जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न 27 ट्रेंडरों में लगभग 2500 युवाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया जा चुका है।
 

जबलपुर जिले में उपार्जन
खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 अंतर्गत जबलपुर जिले में 29,361 किसानों से कुल  3.11 लाख में, टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें 427 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है, शेष राशि का भुगतान भी आगामी 3 दिवस में कर दिया जावेगा। रबी विपणन वर्ष 2019-20 अंतर्गत गेहूं पंजीयन का कार्य जिले के 64 पंजीयन केन्द्रों द्वारा किया जा रहा है। किसान पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 9 मार्च 2019 तक बढ़ाई गई है।
 

राजस्व लोक अदालत
राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व न्यायालयों के माध्यम से नागरिकों को सुगम सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु जबलपुर जिले में 546 शिविर आयोजित किये गये हैं। अभियान के दौरान कुल 10217 प्रकरण निराकृत किये गये।
(1) जय किसान फसल ऋण माफी योजना
•    जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत जबलपुर जिले में संभावित कृषक संख्यान 83264 है। भरे गये आवेदन पत्र 71,963 हैं, जो कि 86 प्रतिशत है।
•    जबलपुर संभाग में संभावित 6,99,162 है। भरे गये आवेदन पत्रों की संख्याल 6,38,575 है जो कि 91 प्रतिशत है।
•    जबलपुर जिले में प्राविधिक स्वीगकृत संख्याो 3,52,535 है जिनकी प्राविधिक स्वीजकृत राशि 1245.64 करोड़ रूपये है।
(2)गौशाला परियोजना की जानकारी
•    जबलपुर जिले में कुल 30 गौशाला निर्माण के लिये कुल भूमि 290.350 हेक्टेलयर चिन्हांकित कर ली गई है।
•    जबलपुर संभाग अंतर्गत कुल 138 गौशाला निर्माण के लिए कुल भूमि 1082.911 हेक्टेभयर चिन्हांकित कर ली गई है।
(3) जबलपुर संभाग में धान खरीदी
•    जबलपुर संभाग में धान खरीदी किये गये कुल 2,12,199 किसानों को अब तक कुल राशि 120.28 करोड़ का भुगतान किया गया है।
•    जबलपुर जिले को भुगतान हेतु कुल 150 करोड़, बालाघाट जिले को कुल 200 करोड़ और सिवनी जिले को कुल 112 करोड़ राशि जारी हो चुकी है। समस्तब लंबित भुगतान 3 दिवस में सुनिश्चित किये जायेगें।
(4) गेहूं उपार्जन हेतु खरीदी केन्द्र
    जबलपुर संभाग मे गेहूं उपार्जन हेतु कुल 394 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं।
(5) राजस्वह लोक अभियान
•    राजस्व  लोक अभियान अंतर्गत जबलपुर जिले में कुल 28,411 प्रकरणों की पहचान की गई है।
•    जबलपुर संभाग में कुल 85,457 प्रकरणों की पहचान की गई है, पूरे प्रदेश में कुल 3,97,453 प्रकरणों की पहचान की गई है।