कर्नाटक: भाजपा विधायक ने 100 साल स्वतंत्रता सेनानी को बताया पाकिस्तानी एजेंट

कर्नाटक: भाजपा विधायक ने 100 साल स्वतंत्रता सेनानी को बताया पाकिस्तानी एजेंट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-03 03:45 GMT
कर्नाटक: भाजपा विधायक ने 100 साल स्वतंत्रता सेनानी को बताया पाकिस्तानी एजेंट

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भाजपा विधायक बीपी यत्नाल के स्वतंत्रता सेनानी एच.एस दोरेस्वामी पर अभ्रद टिप्पणी पर कर्नाटक विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को विधानसभा में सत्ताधारी दल और विपक्ष ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। विपक्षी दलों ने अध्यक्ष से उक्त मुद्दे को उठाने की मांग की। जिसके कारण कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 

भाजपा विधायक यत्नाल ने कहा था कि दोरोस्वामी नकली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पाकिस्तानी एजेंट हैं। बता दें दोरोस्वामी की उम्र करीब 100 साल है। नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया की ओर से बिना पूर्व सूचना दिए मुद्दे को उठाने की मांग का भाजपा ने विरोध किया। 

यत्नाल की टिप्पणी पर विपक्षी दलों ने उनकी कड़ी आलोचना की। कांग्रेस ने यत्नाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई। वहीं कई भाजपा नेता यत्नाल के समर्थन में खड़े हो गए। हंगामा इतना जबरदस्त हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष को कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 

Tags:    

Similar News