धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

पवई धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

Sanjana Namdev
Update: 2023-04-23 08:37 GMT
धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

 डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। शनिवार को स्थानीय श्री जगदीश स्वामी मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज ब्लॉक इकाई पवई के द्वारा दोपहर ०2 बजे से 4 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्री परशुराम का प्रकट उत्सव मनाया गया। इसके बाद नगर के गांधी चौक, झण्डा बाजार, कन्या शाला, मोहन्द्रा तिराहा, करही चौराहा, मिलौनी गंज, बस स्टैंड मुख्य मार्गो से गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसका लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज युवा, बुजुर्ग व महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News