Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र, पश्चिम बंगल, तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन, अब 30 अप्रैल तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र, पश्चिम बंगल, तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन, अब 30 अप्रैल तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-11 14:18 GMT
Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र, पश्चिम बंगल, तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन, अब 30 अप्रैल तक रहना होगा लोगों को घरों में बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ओडिशा और पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने शनिवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया। देश में सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में आज 92 मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,652 हो गई है।

पश्चिम बंगाल ने बढ़ाया लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को यहां कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सचिवालय मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद लिया गया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। हम सभी सहमत हैं। इसलिए मैंने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया।

तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया, क्योंकि कैबिनेट का मानना है कि केवल इसी से कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल के बाद, सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के बारे में विचार कर सकती है।

महाराष्ट्र ने बढ़ाया लॉकडाउन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन जारी रखेगा। उन्होंने ये भी साफ किया कि लॉकडाउन में कुछ जगहों पर डील दी जाएगी। ठाकरे ने कहा, 30 अप्रैल के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध हटाने पर फैसला मौजूदा स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

ठाकरे ने कहा, "मैं कह रहा हूं कि लॉकडाउन कम से कम 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। मैं "कम से कम" शब्द का इस्तेमाल जानबूझकर कर रहा हूं और इस पर जोर दे रहा हूं। इसका मतलब है कि अगर लोग अनुशासन का पालन करते हैं और बाजार की जगहों पर भीड़ से बचते हैं, तो हम वायरस के प्रसार को रोकने में कामयाब हो सकते हैं।"

33 हजार में 1652 मरीज पॉजिटिव
मुख्यमंत्री ठाकरे ने बताया कि देशभर में महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा 33 हजार लोगों की जांच की गई है जिसमें से 1652 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, करीब 31500 मरीज निगेटिव पाए गए हैं। अकेले मुंबई में 19000 लोगों की जांच हुई है। इसमें से करीब 1000 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक हप्ते में और भी बढ़ सकती है कोरोना पॉजिटिव की संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में दुनियाभर के लोग आते हैं। फिलहाल, भले विमानसेवा बंद है. लेकिन लॉकडाउन से पहले यहां आ चुके बहुत से लोग अब भी मुंबई में हैं। इसलिए आगामी हप्ते में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि मुंबई के जिस इलाके में कोरोना पॉजिटव मरीज पाए गए हैं उसे सील किया गया है। इससे उस बस्ती से संबंधित सभी लोग क्वारंटीन में हैं। 

 स्वस्थ भी हो रहे कोरोना मरीज
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मेंदिन प्रतिदिन बढ़ोतरी चिंताजनक है। लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें से 70 फीसदी पॉजिटिव मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण पाए गए हैं। इसलिए बहुत से मरीज इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं और जांच में निगेटिव पाए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News