‘मन की बात' देश के विकास का माध्यम : मुनगंटीवार

300 बूथों पर आयोजन ‘मन की बात' देश के विकास का माध्यम : मुनगंटीवार

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-31 09:30 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। भारत के विकास और जन कल्याण की दृष्टि से भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने मन की बात उपक्रम शुरू किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रविवार को चंद्रपुर के 300 बूथ पर मन की बात सुनने का नियोजन भाजपा ने किया। प्रधानमंत्री की मन की बात देश को विकास के मार्ग पर अग्रेसर करने का संवादप्रधान माध्यम है, यह विचार विधानमंडल लोकलेखा समिति के प्रमुख तथा पूर्व वित्तमंत्री विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किए। चंद्रपुर शहर के पटेल नगर परिसर के बूथ क्र. 312 पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुधीर मुनगंटीवार बोल रहे थे। इस समय महानगर जिलाध्यक्ष डा. मंगेश गुलवाडे, महापौर राखी कंचर्लावार, भाजपा नेता प्रमोद कडू, महामंत्री ब्रिजभूषण पाझारे, महानगर कोषाध्यक्ष प्रकाश धारणे, डा. दीपक भट्टाचार्य, देवानंद वाढई, धनराज कोवे, संदीप देशपांडे, मंजूश्री कासनगोट्टूवार, प्रज्ञा बोरगमवार, रामकुमार आकापेल्लीवार, मोहम्मद जिलानी, राकेश बोमनवार, शहनवाज शेख आदि उपस्थित थे। 

विधायक मुनगंटीवार ने आगे कहा कि, यह वर्ष देश के आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष है। सैकड़ों देशभक्तों े देश की आजादी  के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। देश के विकास के लिए, आम जनता के कल्याण के लिए शहीदों का यह बलिदान सार्थक बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। इस देश की प्रगति का आकलन धन के आधार पर न होकर समाधान के आधार पर किया जाता है। साथ ही ‘मन की बात’ से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के माध्यम से यह देश विकास के मार्ग पर हमेशा अग्रेसर रहेगा, ऐसा विश्वास विधायक मुनगंटीवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पटेल नगर के सैयद अशरफ अली, अन्सार अत्तारी, तनवीर मौलाना, एड. क्षमा पठान, नसरीन, अंजुमन बानो, रूकय्या शहा, जिलानी आदि का सत्कार किया गया।
 

Tags: