रविवार की छुट्टी घोषित करने पर लक्षद्वीप में भारी विरोध

होलीडे पर हंगामा रविवार की छुट्टी घोषित करने पर लक्षद्वीप में भारी विरोध

ANAND VANI
Update: 2021-12-22 07:35 GMT
रविवार की छुट्टी घोषित करने पर लक्षद्वीप में भारी विरोध
हाईलाइट
  • जन प्रतिनिधियों की अनदेखी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में रविवार की छुट्टी घोषित करने पर बवाल मचा हुआ है। प्रशासन के एक आदेश का काफी विरोध किया जा रहा है। दरअसल शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र के लिए शुक्रवार छुट्टी की वजह रविवार अवकाश का आदेश दिया।जिसके खिलाफ तेजी से विरोध के सुर उठने लगे।

सांसद फैजल पीपी ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा है कि पिछले 6 दशकों से शुक्रवार छुट्टी का दिन रहा है। सांसद ने  प्रशासन पर जन प्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि जिला पंचायत के प्रतिनिधियों से चर्चा किए बिना यह आदेश लाया गया है।  लक्षद्वीप के शिक्षा विभाग ने  2021-22 सत्र  के लिए स्कूलों में छुट्टी का समय नियमित गतिविधियों के लिए  17 दिसंबर 2021 को एक विस्तृत आदेश जारी किया है। जिस पर सांसद का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला एकतरफा और अलोकप्रिय है।  लोग इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे।

हंगामे की वजह

वैसे पूरे देश में रविवार की छुट्टी मनाई जाती है। लेकिन लक्षद्वीप में रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश मनाया जाता है। आपको बता दें लक्षद्वीप एक मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाला प्रदेश है। यहां करीब 96 फीसदी आबादी मुसलमान है।  ज्यादातर इस्लामिक देशों में शुक्रवार को शासकीय अवकाश मनाया जाता है। लेकिन अब इन मुस्लिम देशों में भारत की तर्ज पर शुक्रवार की वजह रविवार को छुट्टी मनाना का चलन बढ़ रहा है।  मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात भी पुरानी परंपरा में बदलावकर साप्ताहिक अवकाश  शुक्रवार को हटाकर शनिवार और रविवार करने जा रहा है  लेकिन लक्षद्वीप में इसका विरोध किया जा रहा है।



 

Tags: