कमलनाथ ने कांग्रेस के इस कार्यकर्ता को पहनाए जूते, 15 साल पहले खाई थी कसम

कमलनाथ ने कांग्रेस के इस कार्यकर्ता को पहनाए जूते, 15 साल पहले खाई थी कसम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-26 16:07 GMT
कमलनाथ ने कांग्रेस के इस कार्यकर्ता को पहनाए जूते, 15 साल पहले खाई थी कसम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 15 सालों बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की वो कसम भी पूरी हो गई है जो उसने 15 सालों पहले खाई थी। इस कार्यकर्ता का नाम दुर्गा लाल किरार है। दुर्गा लाल ने 15 सालों से जूते नहीं पहने थे। अब जब कसम पूरी हो गई है तो फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद दुर्गा लाल को जूते पहनाए। कमलनाथ ने दुर्गा लाल की जूता पहनते हुए तस्वीर भी ट्विटर पर भी शेयर की है। इस मौके उनके साथ दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

कमलनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा, ‘आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही बनेगी तब तक वो जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है।’

 

 

दुर्गा लाल किरार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक है। 15 साल पहले जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता से बाहर हो गई थी तब दुर्गा लाल ने ये संकल्प लिया था। हालांकि ये उन्हें भी नहीं पता था कि कांग्रेस को सत्ता में वापस आने में इतना ज्यादा समय लग जाएगा। बावजूद इसके दुर्गा लाल ने अपना धैर्य नहीं खोया और पार्टी के सत्ता में आने का इंतजार करते रहे। आखिरकर 15 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो गई।