मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: ग्राम सांकरा में 40 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में!

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: ग्राम सांकरा में 40 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-03-08 09:20 GMT
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: ग्राम सांकरा में 40 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में!

डिजिटल डेस्क | छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, पिथौरा विकासखंड के ग्राम सांकरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। मंगल ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 40 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। समारोह में विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष पिथौरा श्रीमती सत्यभामा नाग, जनपद सदस्य श्रीमती ललिता पटेल, सरपंच सांकरा श्रीमती मेमबाई नेताम, अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा श्री राकेश गोलछा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले, सीडीपीओ श्री गेंदलाल नारंग सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News