चंद्रपुर शहर की 73 जर्जर इमारतों के मालिकों को मनपा का नोटिस

सतर्कता चंद्रपुर शहर की 73 जर्जर इमारतों के मालिकों को मनपा का नोटिस

Anita Peddulwar
Update: 2022-07-04 09:03 GMT
चंद्रपुर शहर की 73 जर्जर इमारतों के मालिकों को मनपा का नोटिस

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। बरसात के दिनों में जर्जर इमारत गिरकर प्राणहानि होने की संभावना रहती है। इस पृष्ठभूमि में हर वर्ष जर्जर इमारतों को जर्जर व खस्ताहाल चिह्नित कर संबंधितों को चेतावनी का नोटिस जारी किया जाता है। चंद्रपुर मनपा के सर्वेक्षण में पाया गया कि शहर में 73 परिवार खस्ताहाल इमारतों में हैं। मनपा प्रशासन ने संबंधितों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।  कुछ दिन पहले मुंबई में चार मंजिला इमारत गिर गई थी। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, और बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जा चुकी है।

बरसात के दिनों में जर्जर इमारतें गिरकर जीवन का नुकसान होता हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बारिश की पृष्ठभूमि पर खतरनाक व जर्जर इमारतों को जर्जर चिह्नित किया जाता है। चंद्रपुर के सर्वेक्षण में इस वर्ष 73 जर्जर इमारतों को जर्जर चिह्नित किया गया। इन इमारतों में रहने वाले परिवारों को चेतावनी का नोटिस मनपा प्रशासन ने दिया है। इमारत गिरने की संभावना होने से तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए साथ ही सावधानी बरतनी चाहिए, ऐसी सूचना दी गई है। शहर के तीनों जोन में किए गए सर्वे के मुताबिक जोन क्रमांक 1 में सबसे ज्यादा 35 इमारतें खस्ताहाल पाई गईं। तो जोन क्रमांक 2 में 21 और जोन क्रमांक 3 में 17 इमारतें खस्ताहाल अवस्था में मिली है। इन इमारतों के कभी भी गिरने का खतरा बना रहता है। इन इमारतों में रहने वाले परिवारों द्वारा इमारत की मरम्मत की जानी चाहिए या वैकल्पिक व्यवस्था करें, ऐसी सूचना मनपा ने नोटिस के माध्यम से संबंधित परिवारों को दी है।

Tags: